Categories: बाजार

आज से खुला ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का IPO

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

एयरपोर्ट सर्विसेज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ बुधवार 24 अगस्त 2022 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।  इश्यू का  प्राइस बैंड 308-326 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है आईपीओ 26 अगस्त को बंद होगा। 
 
 
46 शेयरों का लॉट साइज
 
46 शेयरों के लॉट साइज के साथ ड्रीमफोक्स का IPO खुला है। आईपीओ का प्राइस बैंड 308-326 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।  इसमें निवेश करने के लिए एक लॉट के कम से कम 14,996 रुपये लगाने होंगे। 
 
ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड एयरपोर्ट पर फूड, स्पा और लाउंज जैसी सर्विस मुहैया कराती है। इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 5 सितंबर को हो सकता है। इसके अलावा कंपनी के शेयर बाजार में 6 सितंबर को लिस्‍ट हो सकते हैं।
 

First Published : August 24, 2022 | 11:15 AM IST