Japan stock market: निक्की 225 में 1987 के बाद सबसे बड़ी गिरावट; 10% लुढ़का इंडेक्स, दुनिया भर के बाजार प्रभावित

निक्की में अक्टूबर 1987 में 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसे ‘‘ब्लैक मंडे’’ (Black Monday) करार दिया गया था।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 05, 2024 | 11:06 AM IST

Japan stock market crash: जापान के शेयर सूचकांक निक्की 225 (Nikkei 225) में सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 8.1 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई।

इंडेक्स निक्की (Nikkei index) सोमवार दोपहर तक 2,900 अंक से अधिक गिरकर 32,991.88 अंक पर आ गया। इसमें शुक्रवार को 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। दो कारोबारी सत्र की यह अभी तक की सबसे अधिक गिरावट रही।

निक्की में अक्टूबर 1987 में 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसे ‘‘ब्लैक मंडे’’ (Black Monday) करार दिया गया था। बैंक ऑफ जापान (BOJ) के बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के बाद से तोक्यो में शेयर की कीमतों में गिरावट आई है।

दुनिया भर के बाजारों पर पड़ा असर

बता दें कि जापान के शेयर बाजार में इस बड़ी गिरावट का दुनिया भर के बाजारों पर नेगेटिव असर पड़ा है। एशियाई बाजार जहां बड़ी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं वहीं अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे।

First Published : August 5, 2024 | 10:54 AM IST