Categories: बाजार

कोटक एएमसी की फंड प्रबंधन टीम का पुनर्गठन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 PM IST

कोटक महिंद्रा एएमसी ने अपनी फंड प्रबंधन टीम का पुनर्गठन किया है और मुख्य निवेश अधिकारी (डेट) लक्ष्मी अय्यर 1 न​वंबर से कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स से जुड़ जाएंगी। अय्यर पिछले 22 साल से परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के साथ काम कर रही हैं।
 

फंड मैनेजर दीपक अग्रवाल को नया मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। अन्य फंड मैनेजर अभिषेक बिसेन को पदोन्नत कर फिक्स्ड इनकम का प्रमुख बनाया गया है।
 

कोटक समूह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी बिजनेस की सीईओ को तौर पर लक्ष्मी की नई भूमिका कोटक समूह के साथ उनकी दो दशक की यात्रा का प्रमाण है। मुख्य निवेश अधिकारी के तौर पर उन्होंने कोटक महिंद्रा एएमसी की बढ़त व कारोबारी यात्रा में काफी योगदान किया है।
 

अय्यर ने कहा, एडवाइजरी टीम का हिस्सा बनकर मैं डेट से आगे अन्य परिसंपत्ति वर्ग पर ध्यान दे पाऊंगी। नए पद पर मेरी जिम्मेदारियों में ग्राहकों की जरूरतों को समझना और विभिन्न परिसंपत्ति वर्ग में उपयुक्त निवेश रणनीति का सुझाव शामिल होगा।
 

(डिस्क्लोजर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

First Published : September 23, 2022 | 9:21 PM IST