Categories: बाजार

TCS, RIL, Infosys समेत 7 बड़ी कंपनियों का mcap 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:43 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (mcap) में बीते सप्ताह 1,33,746.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), Relaince industries और Infosys रहीं। 

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में TCS का बाजार पूंजीकरण यानी mcap 32,071.59 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,226.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

वही Relaince industries के बाजार मूल्यांकन में 26,249.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 17,37,717.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

बात अगर Infosys की करे तो उसकी मार्किट वैल्यू 24,804.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,143.85 करोड़ रुपये पर और ICICI  बैंक की 20,471.04 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,27,823.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का mcap15,171.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,932.64 करोड़ रुपये पर और अडाणी ट्रांसमिशन का 7,730.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,38,572.68 करोड़ रुपये रहा। 

HDFC बैंक की मार्किट वैल्यू 7,248.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,33,854.18 करोड़ रुपये रही। 

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का mcap 3,618.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,074.22 करोड़ रुपये पर आ गया। 

HDFC के मूल्यांकन में 2,551.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,41,501.59 करोड़ रुपये रह गया। 

बजाज फाइनेंस की मार्किट वैल्यू 432.88 करोड़ रुपये घटकर 4,34,913.12 करोड़ रुपये रह गई। 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम है। उसके बाद TCS, HDFC बैंक, Infosys, ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBI, HDFC, अडाणी ट्रांसमिशन और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 

(इनपुट-भाषा)

First Published : September 11, 2022 | 1:53 PM IST