Motilal Oswal top 5 Stock Picks: शेयरधारकों को स्टॉक्स में अगले एक साल का नजरिया रखना है। (प्रतीकात्मक फोटो)
Motilal Oswal top 5 Stock Picks: शेयर बाजार में रिजल्ट (Q1FY26) सीजन शुरू हो गया है। इसके चलते बाजार में नतीजों के दम पर सेक्टर और स्टॉक स्पेशिफिक एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं, ट्रंप टैरिफ को लेकर भी मार्केट सतर्क है। इसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच, लंबी अवधि के लिए अच्छे फंडामेंटल वाले शेयर पोर्टफोलियो में रखना फायदे का सौदा हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने अच्छे फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स को पोर्टफोलियो के लिए चुना है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपने फंडामेंटल पिक्स में पांच शेयरों Time Technoplast, Kaynes Tech, ICICI Bank, Hindustan Aeronautics, UTI AMC को चुना है। इन स्टॉक्स में 1 साल से जयादा का नजरिया रखना है। इनमें शेयरधारकों को अगले एक साल में 29 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
टारगेट: ₹578
CMP: ₹449
अनुमानित रिटर्न: 29%
टारगेट: ₹7300
CMP: ₹6164
अनुमानित रिटर्न: 18%
टारगेट: ₹1650
CMP: ₹1424
अनुमानित रिटर्न: 16%
टारगेट: ₹5650
CMP: ₹4916
अनुमानित रिटर्न: 15%
टारगेट: ₹1550
CMP: ₹1394
अनुमानित रिटर्न: 15%
(CMP: 10 जुलाई 2025)
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले रूख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को लाल निशान में कारोबार करते दिखे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे कमजोर रहने के चलते आईटी शेयर दबाव में दिखे।
शेयर बाजार में दोपहर तक के सौदों के दौरान गिरावट जारी है। बीएसई सेंसेक्स 684.51 अंक या 0.82 फीसदी टूटकर 82,505.77 पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी में भी 189.90 अंकों या 0.75 फीसदी की गिरावट आई और यह 25,165.35 पर ट्रेड कर रहा था। ब्रोडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 दोनों में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)