Categories: बाजार

नाभा पावर के शेयरधारकों ने ऋण को इक्विटी में तब्दील करने को दी मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 PM IST

L&T पावर डेवलपमेंट की सहायक कंपनी नाभा पावर के शेयरधारकों ने इस बात की मंजूरी दे दी है कि अगर कंपनी भविष्य में डिफॉल्ट करती है तो उसके 5,341 करोड़ रुपये के कर्ज को इक्विटी में तब्दील किया जा सकता है। सरकारी एजेंसियों को कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया है।
 L&T पहले पंजाब स्थित इकाई को बेचने की योजना पर काम कर रही थी लेकिन खरीदार खोजने में देरी होने के कारण कंपनी ने शेयरधारकों को ऐसा करने के लिए कोई समय सीमा दिए बिना ऋण के हिस्से को इक्विटी में बदलने की अनुमति मांगी है।

 नाभा पावर ने इस साल मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 4,129 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया जिसमें 302 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ था।

 बैंकर्स का कहना है  कि नाभा पावर के अपने ऋण पर चूक का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि कंपनी को L&T का समर्थन मिला है और भविष्य में किसी भी तरह की चूक के मामले में शेयरधारकों द्वारा समाधान की मंजूरी दे दी गई थी।

 हाल ही में आयोजित एक सामान्य बैठक में शेयरधारकों ने 14,400 करोड़ रुपये तक की उधारी बढ़ाने और कंपनी की संपत्ति पर सुरक्षा के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। L&T का नाभा पावर में एक्सपोजर लगभग 2,400 करोड़ रुपये का है ।

हालांकि संपर्क किए जाने पर L&T ने नाभा पावर के कर्ज में बदलाव या उसकी बिक्री पर कोई किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 बीते जून तिमाही के नतीजों के बाद L&T प्रबंधन ने कहा था कि हैदराबाद मेट्रो और नाभा पावर में  विनिवेश तेजी से हो गया है। L&T के उपाध्यक्ष पी. रामकृष्णन ने जानकारों को बताया था कि हम आईडीपीएल और नाभा बिजली में  विनिवेश की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। यह हमारे प्रबंधन के लिए सबसे जरूरी कार्यो में से एक है। हम इसे जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

 नाभा पावर पंजाब के राजपुरा में 1400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट चलाती है। यह L&T के मालिकाना हक वाला पहला बिजली संयंत्र और विकास परियोजना थी। इस प्लांट से उत्पन्न होने वाली बिजली के इस्तेमाल के लिए कंपनी और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के बीच 25 साल का दीर्घकालिक समझौता हुआ था।

 बैंकर्स का मानना है कि अगर कंपनी प्लांट की 85 प्रतिशत तक चालू रखती है तो उसे पूरे लागत वसूलने की अनुमति है। लेकिन L&T ने अपनी पूंजी निकालने और अपनी नई परियोजना तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने हेतु अब इस परियोजना से निकलने का निर्णय लिया है।

कंपनी नाभा पावर के साथ साथ हैदराबाद मेट्रो प्रोजेक्ट को बेचने पर विचार कर रही है। बैंकर्स का कहना है कि दोनों परियोजना की बिक्री को अंतिम रूप देने के लिए  L&T संभावित खरीदारों के साथ लेनदेन को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है। 

First Published : September 26, 2022 | 9:04 PM IST