आज सुबह के कारोबार के दौरान एशियाई बाजार लाल निशान पर पहुंच गये।
हैंग सेंग 272 अंक लुढ़क कर 15226 के स्तर पर आ गया। निक्केई 95 अंकों की गिरावट के साथ 8572 के स्तर पर आ गया।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 49 अंकों की कमजोरी के साथ 4646 के स्तर पर आ गया। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 8 अंक मामूली गिरावट के साथ 1791 के स्तर पर आ गया।
सिओल कम्पोजिट सूचकांक 5 अंक की बढ़त के साथ 1181 के स्तर पर पहुंच गया और शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 6 अंक की बढ़त के साथ 2022 के स्तर पर पहुंच गया।