Categories: बाजार

एशियाई बाजारों में आया उछाल; निक्केई 91 अंक चढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 9:43 AM IST

अमरीकी बाजारों में आई तेजी के बाद एशियाई बाजारों में भी उछाल आया।
हैंग सेंग 315 अंक चढ़कर 15445 के स्तर पर पहुंचा। निक्केई 91 अंक चढ़कर 8659 के स्तर पर पहुंच गया।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 71 अंक की तेजी के साथ 4688 के स्तर पर पहुंच गया। साथ ही स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 21 अंकों की उछाल के साथ 1803 के स्तर पर पहुंच गया।
सिओल कम्पोजिट सूचकांक 6 अंक चढ़कर 1166 के स्तर पर पहुंच गया और शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 22 अंकों की मजबूती के साथ 1997 के स्तर पर पहुंच गया।

First Published : December 17, 2008 | 10:15 AM IST