Categories: बाजार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

विदेशी मुद्रा की लगातार कमी और अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण आज रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे टूटकर 83.06 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ  गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.05 रुपये पर खुला और फिर गिरकर 83.06 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। 
शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 के स्तर तक गया। रुपया पिछले सत्र में, बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 60 पैसे की गिरावट के साथ पहली बार 83 रुपये के स्तर से नीचे चला गया था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 113.06 पर आ गया। 

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत गिरकर 92.25 डॉलर प्रति के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 453.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : October 20, 2022 | 11:31 AM IST