Categories: बाजार

सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17,000 के आसपास, रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:00 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।  सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी 17200 के नीचे फिसल गया है। फिलहाल सेंसेक्स 508 अंकों की गिरावट के साथ 57,590 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 169 अंक टूटकर 17,158 के स्तर पर है। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी समेत सभी सेक्टर्स में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। 
अमेरिका में, एसएंडपी 500 और नैस्डैक शुक्रवार को लगभग 2 प्रतिशत गिर गए। कमजोर धारणा के बीच एशिया में आज सुबह निक्केई और कोस्पी में भी 2-2 प्रतिशत की गिरावट आई।

रुपया रिकॉर्ड नए निचले स्तर पर लुढ़क गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे की कमजोरी के साथ खुला।  रुपया 81.55 प्रति डॉलर के निचला स्तर पर पहुंचा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने से कच्चे तेल और अन्य सामानों का आयात महंगा हो जाएगा जिससे महंगाई और बढ़ जाएगी। 

8 महीने के निचले स्तर पर कच्चा तेल पहुंचा है। ब्रेंट 86 डॉलर के पास पहुंचा है। मंदी के चलते डिमांड घटने की आशंका से क्रूड फिसला है। डॉलर की मजबूती से भी कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। डॉलर इंडेक्स 114 के करीब है।
अमोम स्टॉक, सुजलॉन एनर्जी फोकस में होगी क्योंकि कंपनी ने रविवार को कहा कि उसके बोर्ड ने 240 करोड़ शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।

 
अनुपम रसायन इंडिया को GPCB (गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) द्वारा अंतरिम पर्यावरणीय क्षति मुआवजे (आग के कारण हवा की गुणवत्ता प्रभावित) के रूप में 1 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
 
 हर्षा इंजीनियर्स आज शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। इश्यू प्राइस 330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ वॉच के अनुसार, स्टॉक 500 रुपये पर 50 प्रतिशत तक प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है।

First Published : September 26, 2022 | 8:57 AM IST