Categories: बाजार

Sensex एक बार फिर जा सकता 58 हजार के पार!

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:10 PM IST

पिछले तीन कारोबारी सत्र से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन ग्लोबल मार्केट में अच्छे संकेतों से अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 

ऐसा माना जा रहा है कि आज बजार में एक बार फिर से रौनक लौट सकती है। जिसका असर भारतीय निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी दिख सकता है।  शेयर मार्केट के दिग्गजों का अनुमान है कि यदि निवेशकों ने आज खरीदारी पर जोर दिया तो सेंसेक्‍स फिर 58 हजार के पार जा सकता है।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कर्ज की ब्‍याज दरें बढ़ाने के बयान के बाद से वहां निवेशकों में हलचल है और लगातार दूसरे सत्र में भी गिरावट देखी जा रही है। NASDAQ पर पिछले कारोबारी सत्र में भी गिरावट रही और आगे भी कमजोर बने रहने का अनुमान है। 
 
वहीं अमेरिका के साथ ही यूरोप के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर की मजबूती से पाउंड और यूरो कमजोर पड़े हैं, जिसने वहां के शेयर बाजार को प्रभावित किया है।

First Published : August 30, 2022 | 9:13 AM IST