Categories: बाजार

शुरुआती कारोबार में लड़खड़ाया शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट है। गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई थी लेकिन आज (शुक्रवार) को BSE Index और NSE Index लाल निशान के साथ शुरुआत किए। सेंसेक्स (Sensex) 129 अंकों के नुकसान के साथ 58092 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी (Nifty 50) की शुरुआत भी लाल निशान से हुई।
इन शेयरों में आई गिरावट     

 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.59 अंक गिरकर 57,985.51 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.95 अंक गिरकर 17,261.85 पर आ गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन, मारुति, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखी गई।

एशियाई बाजारों में मायूसी

 अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हॉग कॉग के बाजार लाल निशान में थे, जबकि सोल में बढ़त थी। अमेरिकी बाजार भी  गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊ जोंस (dow jones) 1.15 प्रतिशत टूटकर फिर 30000 के नीचे बंद हुआ। वहीं, Nasdaq index 75 अंकों की गिरावट के साथ 11073 के स्तर पर रहा।
गुरुवार को गुलजार था शेयर बाजार 

 गुरुवार को सेंसेक्स 156.63 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,222.10 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 57.50 अंक या 0.33 फीसदी चढ़कर 17,331.80 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 94.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 279.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

First Published : October 7, 2022 | 11:55 AM IST