Categories: बाजार

Stocks to Watch: सुर्खियों में रहेंगे ये शेयर- TCS, HUL, GCPL, Ambuja Cements, Tata Power, Bandhan Bank

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:56 PM IST

 
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। आज यानी 10 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 7:20 बजे, एसजीएक्स निफ्टी 250 अंक से अधिक नीचे 17,036 के स्तर रहा। 
वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी इक्विटी वायदा सोमवार सुबह कमजोर रहा। डाउ जोंस फ्यूचर्स, एसएंडपी 500 फ्यूचर्स और नैस्डैक फ्यूचर्स 0.3 फीसदी तक टूट गए।
एशिया-प्रशांत बाजारों में भी सोमवार को कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। हैंग सेंग, शंघाई कंपोजिट और एसएंडपी 200 जैसे प्रमुख सूचकांक 2 फीसदी तक गिरे।
आज खबरों के लिहाज से ये शेयर, मार्केट में कारोबार के लिहाज हैं अहम हैं-  
TCS-  आईटी दिग्गज सोमवार, 10 अक्टूबर को जुलाई से सितंबर तिमाही (Q2FY23) की रिपोर्ट पेश करने के लिए तैयार है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि कंपनी राजस्व में 3 प्रतिशत से 4.6 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि की रिपोर्ट करेगी, जबकि कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) पिछली तिमाही से 6 फीसदी से 10.7 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। 
 
HUL, GCPL- पाम तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतों में नरमी के बीच एफएमसीजी कंपनियों ने साबुन उत्पादों की कीमतों में 15 प्रतिशत तक की कटौती की। HUL ने पश्चिमी क्षेत्र में Lifebuoy और Lux के तहत अपनी पेशकशों की कीमतों में 5 से 11 प्रतिशत तक की कमी की। दूसरी ओर, जीसीपीएल ने भी कीमतों में 13 फीसदी से 15 फीसदी तक की कटौती की है। 
 
Ambuja Cement-  सीमेंट निर्माता को अपनी ईजीएम में सभी प्रस्तावों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली, जैसे अदाणी समूह की फर्म से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, उनके बेटे करण अडानी, दो निदेशकों और बोर्ड में चार स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
 
Bandhan Bank- सितंबर तिमाही के अपडेट में, बैंक लोन और एडवांस देने में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई, एक साल पहले की अवधि में 81,661 करोड़ रुपये से बढ़कर 99,374 करोड़ रुपये हुआ। निजी क्षेत्र के ऋणदाता की कुल जमा राशि भी 21 प्रतिशत बढ़कर 99,365 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 81,898 करोड़ रुपये थी। 
 
Dabur India- एफएमसीजी प्रमुख ने पीनट बटर बाजार में प्रवेश किया और ‘रियल हेल्थ पीनट बटर’ रेंज के लॉन्च के साथ अपने ‘रियल’ पोर्टफोलियो का विस्तार किया। ये प्रोडक्ट चार अलग-अलग रूपों में उपलब्ध होगा।

Tata Power- कंपनी ने राजस्थान में अगले पांच सालों में लगभग 10,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता, मुख्य रूप से सौर ऊर्जा विकसित करने की योजना की घोषणा की। बिजली की दिग्गज कंपनी की राज्य में अगले पांच वर्षों में 8,000 मेगावाट की उपयोगिता-स्तरीय परियोजनाओं, 1,000 मेगावाट की सौर छतों और 1,50,000 सौर पंपों को विकसित करने की योजना है।

PNB Housing-  हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने विनय गुप्ता को प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। 

 

First Published : October 10, 2022 | 8:43 AM IST