Categories: बाजार

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 17400 के पार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद आज यानी 18 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला।सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली तो वहीं निफ्टी 17400 के पार निकल गया।  बैंक, ऑटो, मेटल, IT समेत सभी सेक्टर्स में खरीदारी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.03% की तेजी आई है। फिलहाल सेंसेक्स 611 अंकों की बढ़त के साथ 59021 अंक पर है जबकि निफ्टी 176 अंक चढ़क 17485 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

 

वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती बढ़ी है।  डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की मजबूती के साथ 82.12 प्रति डॉलर के स्तर पर है। 

 

वहीं कच्चे तेल का भाव 0.2% उछलकर 91.84 डॉलर प्रति बैरल रहा। डॉलर इंडेक्स में गिरकर 112.15 पर आ गया। 

इस बीच आज  Adani Transmission, SJVN, Zee Entertainment, PVR, Aster DM के स्टॉक्स में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकती है। 

Zee Entertainment: सूत्रों के अनुसार Invesco Developing Markets Fund, जिसके पास ZEE एंटरटेनमेंट में 10.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है, अपनी आधी हिस्सेदारी मंगलवार को एक ब्लॉक डील में बेचेगी। 5.51 प्रतिशत हिस्सेदारी के 52.93 मिलियन शेयरों को 250-263.7 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचा जाएगा।

ACC: कंपनी ने सोमवार को जुलाई-सितंबर अवधि के लिए 87.35 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। जबकि कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 450 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था।

PVR: मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर PVR ने सोमवार को 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपना शुद्ध घाटा 71.23 करोड़ रुपये दर्ज किया है। यह घाटा इस अवधि के लिए विश्लेषकों की अपेक्षा से अधिक था। 

V-Mart:फैशन रिटेलर V-Mart रिटेल लिमिटेड ऑनलाइन मार्केटप्लेस Limeroad का अधिग्रहण करेगी। जिससे कंपनी को ओमनी-चैनल स्पेस में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Oil India: राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयाया कि कंपनी डिस्कवर स्मॉल फील्ड पॉलिसी के तहत जैसलमेर और बीकानेर में 67 वर्ग किलोमीटर (वर्ग किमी) फैले क्षेत्र में पेट्रोलियम खनन पट्टा (PML) लेना चाहती है। 

इनके अलावा Samvardhana Motherson , Adani Transmission , Aster DM Healthcare , SJVN , KSB , आदि के स्टॉक्स के भी आज ट्रेंड में बने रहने की संभावना है।

First Published : October 18, 2022 | 9:54 AM IST