Categories: बाजार

म्युचुअल फंड का फंडा सेबी को समझाएगी समिति

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 6:40 AM IST

पूंजी बाजार नियामक संस्था सेबी (प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) जल्द ही म्युचुअल फंडों के लिए एक सलाहकार समिति बनाएगी। यह जानकारी सेबी अध्यक्ष सी.बी. भावे ने बुधवार को दी।


मुंबई में भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से आयोजित सम्मेलन में भावे ने कहा कि म्युचुअल फंड के लिए महीने भर के अंदर एक सलाहकार समिति बनाने का इरादा है। यह समिति ठीक उसी तर्ज पर गठित की जाएगी, जैसी प्राथमिक और द्वितीयक बाजारों के लिए की गई है।

भावे ने कहा कि म्युचुअल फंड के लिए कोई समिति नहीं होने से कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसके अलावा, सेबी को भी यह नहीं लगना चाहिए कि उसे हर क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी है। दरअसल, सेबी को उद्योगों के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मशविरा करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

First Published : June 19, 2008 | 12:08 AM IST