Categories: बाजार

बाजार ने गंवाई बढ़त, सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 17650 के नीचे फिसला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों से मंगलवार यानी 6 सितंबर 2022 को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई। बाजार में चौतरफा खरीदारी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंकों की बढ़त के साथ 59,507 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 75 अंक चढ़कर 17741 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

लेकिन इस समय बाजार ने सारी बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स 250 अंक नीचे गिरा है जबकि निफ्टी भी 17650 के नीचे फिसला गया है। 
 
बता दें, शुरुआती कारोबार में 3 नवंबर, 2021 के बाद बैंक निफ्टी 40,000 के पार निकला था. बैकिंग, रियल्टी, मेटल, ऑटो समेत सभी सेक्टर्स में खरीदारी नजर आने से बाजार में बढ़त दिखी।

First Published : September 6, 2022 | 9:14 AM IST