Categories: बाजार

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 770 अंक गिरा, निफ्टी 17100 पर खुला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:56 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 767 अंक गिरकर 57424 अंक पर खुला वहीं निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। 

बैंक, ऑटो, मेटल शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है।  सेंसेक्स की 30 में से 30 शेयर लाल निशान में हैं। डॉलर के मुकाबले आज रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़क गया।  डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे कमजोर खुला।  

रुपया 82.32 के मुकाबले 82.64 प्रति डॉलर पर खुला। रुपया ने रिकॉर्ड 82.68 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

आज खबरों के लिहाज से ये शेयर मार्केट में कारोबार के लिहाज हैं अहम हैं- 

TCS-  आईटी दिग्गज सोमवार, 10 अक्टूबर को जुलाई से सितंबर तिमाही (Q2FY23) की रिपोर्ट पेश करने के लिए तैयार है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि कंपनी राजस्व में 3 प्रतिशत से 4.6 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि की रिपोर्ट करेगी, जबकि कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) पिछली तिमाही से 6 फीसदी से 10.7 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। 

HUL, GCPL- पाम तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतों में नरमी के बीच एफएमसीजी कंपनियों ने साबुन उत्पादों की कीमतों में 15 प्रतिशत तक की कटौती की। HUL ने पश्चिमी क्षेत्र में Lifebuoy और Lux के तहत अपनी पेशकशों की कीमतों में 5 से 11 प्रतिशत तक की कमी की। दूसरी ओर, जीसीपीएल ने भी कीमतों में 13 फीसदी से 15 फीसदी तक की कटौती की है। 

Ambuja Cement-  सीमेंट निर्माता को अपनी ईजीएम में सभी प्रस्तावों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली, जैसे अदाणी समूह की फर्म से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, उनके बेटे करण अडानी, दो निदेशकों और बोर्ड में चार स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Bandhan Bank- सितंबर तिमाही के अपडेट में, बैंक लोन और एडवांस देने में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई, एक साल पहले की अवधि में 81,661 करोड़ रुपये से बढ़कर 99,374 करोड़ रुपये हुआ। निजी क्षेत्र के ऋणदाता की कुल जमा राशि भी 21 प्रतिशत बढ़कर 99,365 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 81,898 करोड़ रुपये थी। 

Dabur India- एफएमसीजी प्रमुख ने पीनट बटर बाजार में प्रवेश किया और ‘रियल हेल्थ पीनट बटर’ रेंज के लॉन्च के साथ अपने ‘रियल’ पोर्टफोलियो का विस्तार किया। ये प्रोडक्ट चार अलग-अलग रूपों में उपलब्ध होगा।

Tata Power- कंपनी ने राजस्थान में अगले पांच सालों में लगभग 10,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता, मुख्य रूप से सौर ऊर्जा विकसित करने की योजना की घोषणा की। बिजली की दिग्गज कंपनी की राज्य में अगले पांच वर्षों में 8,000 मेगावाट की उपयोगिता-स्तरीय परियोजनाओं, 1,000 मेगावाट की सौर छतों और 1,50,000 सौर पंपों को विकसित करने की योजना है।

PNB Housing-  हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने विनय गुप्ता को प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। 

 

First Published : October 10, 2022 | 8:52 AM IST