Categories: बाजार

देखकर दहल गया बाजार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:46 PM IST

वैश्विक शेयर बाजार में भारी गिरावट और एचडीएफसी तथा विप्रो के कमजोर परिणाम के बाद मोंटेक का भी इनकार बाजार सह नहीं सका और धड़ाम से गिर गया।


बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट रही और यह 9,000 अंक से नीचे पहुंच गया।

उद्योगों के लिए राहत पैकेज से जैसे ही इनकार हुआ, बिकवाली तेज हो गई। सेंसेक्स 321.88 अंक गिरकर 8,779 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.45 अंक गिरकर 2,706.15 अंक पर बंद हुआ।

First Published : January 22, 2009 | 12:05 AM IST