Categories: बाजार

UPI से गलत अकाउंट में हो गया है ट्रांसफर ? ऐसे मिलेगा रिफंड

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

आजकल की डिटिजल दुनिया में जब हर काम ऑनलाइन मोड में होने लगा है, ऐसे में आम आदमी के लिए आसानी भी हुई है लेकिन कई बार अगर किसी टेक्निकल एरर में फंस गए तो ये आसानी मुश्किल में भी बदल जाती है। खास तौर पर जब बात आती है ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की। आजकल ऑनलाइन ट्रांसेक्शन में UPI के जरिए काफी अधिक लेन-देन किया जा रहा है। ऑनलाइ मनी ट्रांसफर के लिए UPI सबसे आसान और पॉप्युलर माध्यम है। ऐसे में कई बार गलती से गलत अकाउंट पर UPI पेमेंट हो जाता है। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ जरुरी फॉरेलिटीज़ को के जरिए अपने पैसे वापस पा सकते हैं। 
 
हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें

अगर गलत अकाउंट पर ट्रांसफर हुआ है तो सबसे पहले तो ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट लें। हर बार जब आप ट्रांसफर करते हैं तो उसके बाद आने वाले मैसेज में एक हेल्पलाइन नंबर होता है। अपने ट्रांसेक्शन की जानकारी तुरंत उस नंबर पर दें। अपने बैंक को भी इस गलत ट्रांसेक्शन के बारे सूचित करें और जल्द से जल्द अपनी बैंक के ब्रांच मैनेजर से मिलें। 

गलत UPI आईडी पर खुद ही वापस आ जाएंगे पैसे

यहां पर एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है। अगर ट्रांसफर करते समय आपने गलती से कोई गलत यूपीआई आईडी डाल दी है यानि की आप जिस पर मनी ट्रांसफर करना चाहते थे उसके अलावा कोई गलत आईडी डाल दी है और वो आईडी मौजूद ही नहीं है, इस स्थिति में आपके पैसे बिना किसी भाग-दौड़ के खुद ब खुद वापस आ जाएंगे।  लेकिन अगर आपके यूपीआई आईडी गलत डाली है और वो आईडी मौजूद है तो आपकी ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉले करना होगा। 

बैंक को प्रूफ जमा करना होगा

अगर आपने किसी ऐसे अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए हैं, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम सिमिलर है तो बैंक को इसका प्रूफ देना होगा कि आपसे यह गलती हुई है। जब आप बैंक को इसकी शिकायत करेंगे तो मेल में इसकी डिटेल जानकारी शामिल करें। 

सात दिनों में मिल सकता है रिफंड 
 
अगर आपके जिस गलत अकाउंट में पैसे भेज दिए है और बैंक उस कस्टमर से संपर्क कर लेता है तो आपके रुपये 7 वर्किंग दिनों में वापस आ सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि जिसे गलती से पैसे पहुंच गए हैं वो उन पैसों को वापस ट्रांसफर करने के लिए तैयार हो जाए। यदि प्राप्तकर्ता पैसे वापस करने को तैयार नहीं होता तो कोई भी बैंक बिना ग्राहक की अनुमति के पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता है।  ऐसी स्थिति में आपको कानूनी राह चुननी पड़ेगी। 
 
 

First Published : August 28, 2022 | 9:03 AM IST