Categories: बाजार

बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:32 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 372 अंक गिरकर 59,561 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी 112 अंक फिसलकर 17765 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बता दें कि शुरुआती कारोबार में फार्मा को छोड़ बैंकिंग, ऑटो, मेटल, IT में गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही इंफोसिस, HDFC बैंक, HDFC, हैवीवेट TCS और रिलायंस में कमजोरी से बाजार पर दबाव है।
 
वहीं DIIs ने गुरुवार को 929 करोड़ रुपये की  बिकवाली की और FIIs ने कैश में 1271 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

First Published : September 16, 2022 | 10:01 AM IST