आपका पैसा

इस साल मुंबई में बिकी 56% प्रॉपर्टी की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद मुंबई में संपत्ति बाजार मजबूत

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 31, 2023 | 4:52 PM IST

संपत्ति खरीदने की लागत बढ़ गई है, और केंद्रीय बैंक द्वारा निर्धारित ब्याज दरें भी पिछले दो सालों में बढ़ी हैं। इसका असर मुख्य रूप से 1 करोड़ रुपये से कम की संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन पर पड़ा है। दूसरी तरफ, इन बदलावों से 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कीमत की संपत्तियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

ज्यादा कीमत वाली संपत्तियों की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि देखी गई है

मुंबई में जनवरी से अक्टूबर 2023 तक बिके आधे से ज्यादा घरों की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कुल 104,832 रजिस्टर्ड यूनिट में से, लगभग 46,126 की कीमत 1 करोड़ रुपये से कम थी, जबकि 58,706 की कीमत 1 करोड़ रुपये से ऊपर थी। यह डेटा प्रॉपर्टी कंसल्टिंग फर्म नाइट फ्रैंक के विश्लेषण से आया है।

अक्टूबर में, मुंबई शहर में 10,523 संपत्तियां रजिस्टर होने की उम्मीद है, जिससे राज्य सरकार को 831 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पिछले साल की तुलना में रजिस्ट्रेशन में 25% की वृद्धि और राजस्व में 15% की वृद्धि दर्शाता है। रजिस्टर्ड संपत्तियों में, 80% रेजिडेंशियल यूनिट हैं, जबकि बाकी 20% गैर-रेजिडेंशियल संपत्तियां हैं।

संपत्ति खरीद की पसंदीदा लोकेशन – अक्टूबर 2023 में

नाइट फ्रैंक रिपोर्ट में नोट किया गया है, “हाई डिमांड के कारण सेंट्रल और वेस्टर्न उपनगरों में ज्यादा संपत्तियां लॉन्च की जा रही हैं। ये एरिया अच्छी तरह से कनेक्टेड हैं और मेट्रो नेटवर्क आने के साथ और भी ज्यादा एक्सेसिबल हो जाएंगे, जिससे संपत्तियां और ज्यादा महंगी हो जाएंगी। वेस्टर्न उपनगरों में लगभग 74% और सेंट्रल उपनगरों में 81% खरीदार अपने लोकल एरिया में खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। इन जगहों पर वे घर इसलिए खरीद रहे हैं क्योंकि वे उस जगह के बारे में अच्छे से परिचित हैं और वहां पर उस बजट की प्रॉपर्टीज हैं जितना उनके पास पैसा है।”

टेबल: मुंबई संपत्ति बिक्री रजिस्ट्रेशन और सरकारी रेवेन्यू कलेक्शन

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा, “मुंबई का हाउसिंग मार्केट मजबूत है, यहां लगातार 10,000 से ज्यादा प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन देखने को मिल रहे हैं। लोग तेजी से महंगे घरों को पसंद कर रहे हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा है। लोग अब बड़े और शानदार घरों को खरीदना की इच्छा जता रहे हैं, जो उनकी पसंद में बदलाव दर्शाता है। यह बदलाव क्षेत्र में संपत्ति की बढ़ती कीमतों को भी दर्शाता है, जो दर्शाता है कि खरीदार लॉन्गटर्म कमिटमेंट के लिए सक्षम और इच्छुक दोनों हैं।”

First Published : October 31, 2023 | 3:23 PM IST