Categories: लेख

जश्न-ए-जीत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 7:01 AM IST

अब्राहम जोसेफ को इस साल कई पुरस्कार मिले। जब वह स्टेज पर पल्सर 220डीटीएस- फाई के लिए इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ दी ईयर का अवार्ड लेने के लिए गए तो उनके चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान झलक रही थी।


उसी तरह की मुस्कुराहट की एक झलक बजाज के लोगों के चेहरे पर तैर आई थी जो इस रंगीन शाम में शिरकत करने आए थे। जेके टायर के मार्केटिंग डायरेक्टर ए. एस. मेहता ने अवार्ड फंक्शन में अपनी ट्राफी देने की बात कहीं थी। इस मौके पर मोटरिंग के पत्रकारों ने शिरकत तो की ही इसके अलावा अखबार और टीवी के कई मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

जैसा कि ‘इंडियन कार ऑफ दी ईयर अवार्ड’ के दौरान ऑटोमोटिव मैगजीनों ने हाथ मिलाया ताकि वर्ष 2007 में भारत में लॉन्च की गई सबसे बेहतरीन मोटरसाइकिल को सम्मानित किया जा सके। इस साल पल्सर 220 के अलावा प्रतियोगियों में बजाज एक्सीड डीटीएस-एसआई हीरो होंडा हंक और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 भी शामिल हैं।

जोसेफ का कहना है, ‘हमलोगों ने कई पत्रिकाओं सें भी अवार्ड पाया है। ये सभी पत्रिकाएं अपने काम के लिए काफी संजीदा हैं। इसीलिए जब वे साथ आकर हमारे मोटरसाइकिलों में से साल के सबसे बेहतरीन लॉन्च की गई कार का अवार्ड देती हैं तो इससे काफी गर्व का अनुभव होता है।’ जोसेफ का कहना था कि वह वादा करते है कि वे लोग अपने और भी बेहतरीन उत्पादों के साथ कार बाजार में मौजूद रहेंगे।

बजाज को भी बधाई इसका 220 मॉडल इस जीत के काबिल तो था ही। जेके टायर, इमोटी ज्यूरी और सभी ऑटोमोटिव मैगजीन को बहुत धन्यवाद क्योंकि इमोटी अवार्ड को काफी सफल बना दिया।

First Published : June 23, 2008 | 1:07 AM IST