Categories: लेख

नए हैं मुसाफिर, नया है उनका यह सफर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 4:03 AM IST

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहे संगीत जैसे विषय पर लिखने वाले स्तंभकार कै्रग फर्नाडीज बेहद युवा और उत्साही हैं। उनका रोमांच केवल संगीत के लिए ही नहीं है।


जब उनसे मैंने उनकी किसी अनोखी छुट्टियों के बारे में पूछा जिस पर वह खुद या उनके लोग गए थे तो उनका कहना था, ‘मुझे यह नहीं पता की यह उसी तरह की अनोखी छुट्टी है या नहीं। मेरा भाई और उसकी पत्नी मुंबई के बाहरी इलाके में रहते हैं।

दो सप्ताह पहले वे लोग मुंबई सिटी के चर्चगेट एरिया में ठहरे और अपनी छुट्टी मना ली। अपने ही शहर में ऐसी छुट्टी बिताना अपने आप में थोड़ा आश्चर्य की बात है।’  हालांकि मैं तो उनसे ये उम्मीद कर रही थी, शायद वह यह बताएं कि आस्ट्रेलिया के टियापुकाई कल्चरल पार्क में रहने वाले आदिवासियों के साथ कभी ठहरे हों, जिस जगह को इस सीजन में और बेहतर बनाने की कोशिशें हो रही हैं।

या कम से कम  कभी कि सी खूबसूरत बाग का नजारा देखने गए हों जहां घुमने की सबकी चाहत होती है। हालांकि मैं यह सोचती हूं कि इस अनोखेपन को कई तरह से परिभाषित किया जा सकता है। अगर के क्रै ग के रिश्तेदारों ने अपने ही शहर के होटल में एक सामान्य सा दिन नहीं बिताया तो शायद इसे भी ऐसी अनोखी छुट्टी कह सकते हैं।

दूसरी तरफ अगर आप इस गर्मी की छुट्टी में बहुत सारी पैकिंग करके थकावट भरे सफर से दूर जाना चाहते हैं तो आपके सामने कई विकल्प मौजूद हैं। कढ़ी और आलू गोभी के शौकीन भारतीयों को विदेशी धरती पर भी ऐसा स्वाद लेने का मौका मिलेगा। आपको बस इतना करना है कि आप एक बैग में अपनी जरूरत के सामान और कपड़े लें और मलेशिया के लांगहाउस से स्कैंडेविनेविया तक का सफर बहुत आराम से करें।

उसके बाद आप टुसकै नी जाएं जहां आप अलग तरह के खान पान के पारखी बन सक ते हैं और अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में जनसंचार की 18 साल की छात्रा तृप्ति सेठिया ने कुछ महीने पहले कुछ ऐसे ही रोमांचक सफर पर निकली। वह दक्षिण यूरोप से लेकर रोम, वेनिस, फ्लोरेंस, म्यूनिख, स्विटजरलैंड, नाइस और पेरिस के 25 दिनों की ऐसी ही ट्रिप पर गई।

सेठिया और उसका भाई बहुत ज्यादा बड़े नहीं हैं फिर भी उन्होंने फैसला लिया कि उनके परिवार में हमेशा जिस तरह की बोरिंग छुट्टियां मनाई जाती हैं उससे थोड़ा अलग होकर सोचा जाए। छुट्टियों को थोड़ा रोमांचक बनाने के लिए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस और न्यूजीलैंड के सफर पर जाने के लिए बैकपैकर कंपनी का सहारा तो लिया ही जा सकता है।

यह मुंबई की एक ट्रैवल कंपनी है जो लोगों को एक बेहतर टूर पर ले जाती है जहां आप किसी जगह की स्थानीय संस्कृति, वहां परिवहन के साधन और वहां के खाने की अलग किस्मों का मजा तो उठाएंगे ही और उसके बारे में जानकारी भी मिलेगी। सेठिया कहती है, ‘मुझे बहुत मजा आया, इस सफर की खास बात यह थी कि हमें कई लोगों से मिलने का मौका मिला।

हालांकि हमारा सामान फ्लाइट में गुम हो गया था और हमारे पास पैसे भी बहुत कम थे और बदलने के लिए कोई कपड़े भी नहीं थे फिर भी बहुत मजा आया।’ किसी का सामान खो जाना किसी भी तरह से मजा आने लायक बात नहीं हो सकती। खासतौर पर तब जब अगर आप किसी किसी देश के शहरों में हर दो-ढाई दिनों में सफर करते हैं। सेठिया का कहना है कि इस तरह की ट्रिप का अनुभव बेहद अच्छा था यानी बिना किसी दखल के आप एक आरामदेह ट्रिप का मजा उठा सकते हैं।

बैकपैकर कंपनी ने सेठिया की सुविधा के लिए उसे 10 लोगों के समूह में रखा था जो लोग उसी जगह पर एक ही समय में जा रहे थे। हालांकि इस ट्रिप में इस बात का खास ख्याल रखा गया था कि किसी को भी किसी दूसरे की प्लानिंग से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी को अपने मन मुताबिक ही रहने की जगह तय करनी चाहिए। सेठिया का कहना है, ‘यह बहुत अच्छी बात है कि इस तरह के ग्रुप में अपनी तरह के  समान विचारों वाले लोगों का साथ मिल जाता है।

हमारा जहां मन होता था हम वहीं खाते थे। अक्सर हम एक दूसरे के साथ रात में पार्टी करते थे। बेशक इस समूह में 25-35 साल के लोग शामिल थे जो ज्यादातर प्रोफेशनल थे, उसमें से कुछ छात्र थे और कुछ ज्यादा अमीर लोग भी थे जो अलग तरह का अनुभव पाना चाहते थे।’ वे लोग स्विटजरलैंड में रूके और म्यूनिख में बियर का स्वाद चखा लेकिन जैसे ही किसी ने उस जगह से जाने की बात की तो उनलोगों ने ऐसा ही किया।

हर एक दिन के बाद हॉप ऑन और हॉप ऑफ बस सर्विस की वजह से बहुत मदद मिली। हर एक लोगों का कुल खर्च मिलाकर 1 से 1.5 लाख आता था। अंतरा गुड़गांव के  एक केपीओ में काम करती है। वह भी इसी तरह की छुट्टियों में पिछले साल अकेली इटली गई। उसने दो हफ्तों के लिए डिलक्स जैसे होटल में आराम से बिताने की बात सोची और अंतिम हफ्ते का रोमांच बचा कर रखा।

उसका कहना था, ’50 यूरो देकर मैं अच्छे होटल में रही और मैंने बहुत सारे पैसे भी बचा लिए। इसके अलावा यह इतना पर्याप्त समय था कि मैं जो चाहती वो कर सकती थी और जहां जाना चाहती वहां मैं जा सकती थी।’ वह ऐसी कम मशहूर जगहों पर मसलन पोंपई और वेरोना जाती है जहां बस एक बैग पीठ पर लटका कर आप जा सकते हैं। यहां सबसे अच्छी बात यह है कि एक अकेली महिला को कोई खतरे नहीं हैं।

बैकपैकर कंपनी के सीईओ योगेश शाह इस कंपनी में तीन साल पहले आए जिन्हें काम से बेहद प्यार था। वह और उनकी पत्नी सुचना सिंगापुर एयरलाइन से पूरी दुनिया की सैर पर जाया करते थे। इस सफर में सारी चीजों का इंतजाम वे खुद करते थे जब तक उन्होंने इसे अपना बिजनेस न बना लिया।

एक ऐसा सफर जिसमें सारी  बल्कि यह एक ऐसा सफर है जहां आप पूरी स्वतंत्रता से यात्रा कर सकते हैं। वह कहते हैं, ‘स्कॉटलैंड में 20 पाउंड का हॉस्टल बेहतरीन है।’ पूरी दुनिया के फिल्म और टेलिविजन की कई मशहूर हस्तियां और बेहद उत्साही लोग शाह के इस 5000 वाले बडे समुदाय हिस्सा हैं। आपके पास क्रोएशिया, स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया और चेक रिपब्लिक का विकल्प भी मौजूद होगा। आप यूरोप के अल्पाइन के पेड़ों से गुजरते हुए ड्राइव कर सकते हैं।

यहां पार्टी करने के लिए , ट्रांसाल्वेनिया के मैदानों में घोड़े दौड़ाने और साराजेवे शहर में सैर करना अपने आप में सबसे बेहतरीन मौका है। बस आपकों यह फैसला खुद लेना है कि आप किसे पसंद करते हैं। पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल 83 लाख 30 हजार भारतीय विदेशों की यात्रा करने के लिए गए। इनमें से लगभग 30 प्रतिशत लोग किसी अनोखे और मन को लुभाने वाले जगहों पर गए।

देश के सबसे बड़े टूर ऑपरेटर कॉक्स ऐंड किंग्स(इंडिया) लिमिटेड के करण आनंद जो बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख हैं उनका कहना है, ‘ज्यादातर पर्यटक नजदीक और मशहूर जगहों पर जाना पसंद करते हैं। मसलन दक्षिण पूर्व एशिया उसके बाद यूके , यूएस, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे यूरोपीय देश। जब लोग इन जगहों से थक जाते हैं तब वे किसी नई जगहों की तलाश करते हैं जो दूसरे जगहों के मुकाबले थोड़ा हटकर हो।

तब ही जान पहचान की जगहों में ही कोई ऐसा अनूठे अनुभवों वाली जगहें ढूंढ ली जाती है। कुछ ऐसी अनोखी और असामान्य जगहें हैं तुर्की , ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरु, मोरक्को, स्कैंडिनेविया,’ आप जार्डन या माचु पिचु के लिए पैकेज टूर ले सकते हैं। आपको अपने इस अनोखे सफर पर जाते वक्त रास्ते में आयरलैंड में किसी बेहतरीन जगह पर रह सकते हैं। इसके अलावा फेरारी वैकेशन का जिक्र करने की तो जरूरत ही नहीं है।

आपको कई वेबसाइट भी मिल जाएंगी जिसमें आप इस तरह के पर्यटन स्थलों मसलन इटली, मोरक्को, स्पेन, फ्रांस इसके की जानकारी भी पा सकते हैं। उसके बाद भारत और चीन भी इन देशों में शामिल हैं। इसकी वजह यह है इन देशों में खान पान की बेहतरीन परंपरा कायम है। कई पश्चिमी देशों के पर्यटक यहां के  स्थानीय मास्टर शेफ और यहां की रसोई की तलाश में रहते हैं।

अगर आप भारतीय हैं और किसी आलीशान जगह पर अपना वक्त बिताना चाहते हैं तो आपको ऐसा मौका मिल सकता है। आप टुसकैनी या अंब्रिया और भी किसी जगह पर ऐसी आलीशान जगह पा सकते हैं। अगर आप पास्ता, वाइन और संगीत का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप कुकिंगवैकेशन डॉट कॉम से अपनी शुरुआत कर सकते हैं।  कंपनी के प्रतिनिधि लॉरेन बर्मिंघम का कहना है, ‘हमारे कई ग्राहक यूएस, कनाडा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से तो आते ही है लेकिन आजकल कई भारतीय भी यहां आ रहे हैं।’

उनका कहना है कि उनका सबसे ज्यादा मशहूर पैकेज है,’सीक्रेट गार्डन पोजीटानो’। इसमें आप बेहद आरामदेह बिस्तर और किसी के  निजी टीले वाले गार्डेन में नाश्ते का मजा ले सकते हैं। आपको वहां के शेफ भूमध्यसागरीय खाना पकाने की शैली से रूबरू कराएंगे। इस टूर के  हर एक दिन की कीमत 225 डॉलर होगी वहीं एक सप्ताह के टूर का खर्च आएगा 995 डॉलर से 2800 डॉलर तक।

कुर्सी पर बैठकर इंटरनेट के जरिये सैर सपाटा करने जैसी कोई बात नहीं है। इसमें जांबाज लोगों को इगलू (इसको स्वीडन के आइस होटल की तरह न माना जाए) में रहने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसके अलावा कुजिल आइलैंड, सेशेल्स में आप चार विला का आइलैंड केवल 5,500 यूरो में बुक कर सकते हैं जिसमें 8 लोग आराम से रह सकते हैं।  इस साल वैसे भी मलयेशिया में कमरे की बुकिंग बहुत आसानी से हो रही है।

वहां के पर्यटन विभाग ने इस साल भारतीय बाजार के लिए खासतौर पर कुछ योजनाएं तैयार की हैं। आप सरावाक और सबाह नदियों के किनारे इबान लोंगहाउस में रात बिता सकते हैं। यहां आप दुनिया की दुर्लभ जनजाति के लोगों के बीच रहने का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप कुआलालंपुर और लांगकावी के बीच घूम चुके हैं, तो शर्तिया तौर पर आपका मन दोबारा मलयेशिया आने का जरूर करेगा।

लोंगहाउस पूरी तरह परंपरागत हैं और गांवों में ही हैं यहां पर पुरानी परंपराएं आज भी जिंदा हैं। आपको यहां अलग तरह का और बढ़िया अनुभव जरूर होगा। इन घरों में साज-सज्जा काफी कम होती है फिर भी इनमें अलग तरह की खूबसूरती नजर आती है।

अब इनमें से कुछ ही घर बचे हैं और उनमें से भी कुदत के पास वाला बावांग्जो बहुत ही दिलचस्प है। कुछ लोंगहाउस तो खासतौर पर मेहमानों (सैलानियों) के लिए ही हैं। जब कोई यहां आता है तो वह यहां की चावल की शराब, गीत संगीत और नृत्य का आनंद भी उठाता है। क्या आप ऐसा करना चाहेंगे?

मंजिलें और भी हैं…..

1. मलयेशिया में तमारा नेगारा के पुराने घने जंगलों में रात में घूमना: रात के अंधरे में घूमते हुए आप मशरूम को उगते हुए देख सकते हैं। 

2. स्पेन में पतंग उड़ाना: यह एक नया और रोचक खेल है। इसमें पानी के ऊपर सर्फबोर्ड पर सवार होकर पतंग उड़ाई जाती है। वैसे पतंग का आकार 5 वर्ग मीटर से लेकर 15 वर्ग मीटर तक होता है। पतंग की कीमत 500 यूरो से 2000 यूरो तक होती है।

3. मॉरिशस में सफारी: हिंद महासागर में ‘बेट्टी ऑफ मैस्कैरिन्स’ आपको समंदर के नीले पानी में 35 मीटर नीचे तक ले जाएगी। वहां आप शानदार खाने और शैंपेन का आनंद उठा सकते हैं।

4. कोरिया में बौद्ध मंदिर: तकरीबन 900 मंदिर 50 साल पुराने हैं। उनमें से ज्यादातर पहाड़ों के बीच हैं।

First Published : June 6, 2008 | 11:16 PM IST