Categories: लेख

ये हैं साल की बेहतरीन कारें

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:43 AM IST

पहली नजर में जादू करने वाली कार


जिंदगी की रफ्तार में और तेजी लाने के लिए एक अच्छी गाड़ी का सपना हर कोई देखना चाहता है।

ऐसी गाड़ी जो सुविधाजनक तो हो ही उसमें बैठने पर थोड़ा रोमांच का अहसास भी हो। हमारे यहां मारूति 800 और ऑल्टो को मध्यम वर्ग के लिए बेहतरीन कार के तौर पर देखा जाता है। इसकी वजह यह है कि ये कार किफायती होने की वजह से लोगों को लुभाती तो जरूर हैं लेकिन इन कारों को पहली पसंद की कार तो नहीं माना जा सकता है। यह अलग बात है कि उन कारों की कीमत ज्यादा नहीं है और उसकी माइलेज भी बेहतर है।

दुनिया में कौन ऐसा होगा जो यह नहीं कहना चाहेगा कि वे इसके अलावा भी और चीजों पर ज्यादा खर्च नहीं कर सकते। हालांकि जहां तक इन कारों को लेने की बात है इसके लिए पुरानी कारों में यह पहली पसंद हो सकती है। आप इसमें कम खर्च कर सकते हैं और कुछ सालों तक ईंधन में भी रियायत होगी। लेकिन अगर आप एक नई और बेहतरीन कार की बात सोच रहे हैं तो आपको इससे थोड़ा अलग होकर सोचना होगा।

हुंडई,सैंट्रो और मारूति सुजुकी वैगन आर को भी एक बेहतर पसंद के तौर पर देखा जाता है। लेकिन ये कार आम तौर पर सभी लोगों की पसंद बन गए है और अब इन्हें बेहद सामान्य श्रेणी में रखा जाने लगा है। पैसे का ज्यादा बेहतर निवेश करने वाले लोगों की यह सोच होती है कि इसी गाड़ी में दो चीजें तो जरूर हो मसलन यह वैगन आर से थोड़ी अलग भी हो और इसमें एलपीजी ईंधन का विकल्प भी हो।

जिन लोगों की यह सोच है कि गाड़ी ड्राइव करने में ज्यादा मशक्कत न करनी पड़े उनके लिए सैंट्रो का ऑटोमेटिक वर्जन एक बेहतर विकल्प होगा। अगर आप कुछ नया, बेहतर और थोड़ी सस्ती गाड़ी की चाह रखते हैं तो आपके लिए मौजूद है शेवरले स्पार्क । इसका सबसे आकर्षक पहलू है इसका बेहतरीन लुक, इसकी माईलेज और इसके साथ मिलने वाली वारंटी।

हालांकि इस कार में सिर्फ खूबियां ही नहीं है बल्कि कई खामियां भी है। यह कार बिल्कुल देवू मैटिज के असफल ब्रांड की तरह ही दिखता है। इसीलिए अब बारी है हुडंई आई 10 की। इस कार ने पहले के किसी कार के मुकाबले सबसे ज्यादा ‘कार ऑफ दी ईयर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस कार के लिए अपनी पहली पसंद की मुहर आप लगा सकते हैं। यह कार अगले पांच साल तक तो बखूबी आपका साथ निभाएगी। यह कार नए जमाने की कार की कही जा सकती है।

छोटी लेकिन अनोखी कार हैं ये

हैचबैक कार के खरीदारों के लिए एक नई खुशखबरी है अब उनके लिए एक बेहतर मौका आया है। ऐसा बेहतर समय अब तक कभी नहीं आया था। यूं तो इस समय बाजार में कई बेहतरीन कार मौजूद है। कुछ तो बेहद मन मोहने वाली कार है तो  कुछ बेहद अच्छी दिखती है।

बाजार में कुछ ऐसी कारें भी है जो सस्ती है और कुछ की बनावट भी बेहतरीन है। लेकिन जनाब अगर आप एक  ऑल राउंडर कार की तलाश में हैं तो आपकी तलाश को अंजाम तक पहुंचाने की काबिलियत रखती  है हुंडई गेट्ज प्राइम। इस कार में सैंट्रो का ही मोटर लगा हुआ है लेकिन इसमें सैंट्रो के मुकाबले काफी ज्यादा स्पेस है और यह उससे ज्यादा ऊंचा भी दिखता है।

इन सारी खूबियों के साथ ही यह सस्ता और बेहतर भी पडेग़ा। हालांकि यह कार अपनी ओर लोगों को आकर्षित नहीं करा पाता है। जिनको इटालियन रुतबे का शौक है वे पालियो के बारे में सोच सकते हैं। यह कार डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में मौजूद है। फिएट को पुराने जमाने की सबसे बेहतर कार माना जाता था। आज भी किसी नए कार के बजाए पुरानी फिएट को ज्यादा तवज्जो दी जाती है।

टाटा इंडिकॉम आपको बेहतर माइलेज दे सकती है और इस कार का स्पेस भी अच्छा है। लेकिन अगर आप किसी बेहतर कार के मालिक बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपको अगले दौर के फिएट कार का इंतजार करना पड़ेगा जिसमें मल्टी जेट इंजन मौजूद होगा। अगर क्वालिटी को तवज्जो देते है तो आप हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा फाबिया पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

लेकिन भारत में स्कोडा इंडिया फिलहाल सफल कार ओक्टाविया के नाम पर ही चल रही है। इसने फाबिया के  मुकाबले अपनी कीमतें भी कम रखीं थीं और इसके  सबसे बेहतरीन मॉडल की कीमत भी 8 लाख रुपये है।

अगर आप अपने बजट को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं और कोई ऐसा मॉडल लेना चाहते हैं जिसमें 1.2 और 1.4 पेट्रोल इंजन और एक बेहतर थ्री-सिलिंडर डीजल इंजन हो तो आपको इस बात पर गर्व करना चाहिए की बेहतर हैचबैक कार भारत में भी मिल सकती है बशर्ते आप कीमतों पर कोई पाबंदी न रखें। हालांकि इस स्तर पर कार की कीमत बेहद खास हो जाती है। इसी वजह से देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट ही जीत दर्ज करने के काबिल है।

इसका पेट्रोल इंजन पुराने इस्टीम कार की तरह ही बना है लेकिन स्विफ्ट को चलाकर ड्राइव करने वाले को भी खुशी होती है। इसके 1.3 लीटर के इंजन का प्रदर्शन भी बेहतर है और इसमें ईंधन की बचत भी अच्छी-खासी होती है। इसी वजह से इस कार पर पैसे खर्च करना एक बेहतर निवेश माना जा सकता है। अगर आप कोई ऐसी कार चाहते हैं जिसमें ईंधन की ज्यादा बचत हो तो आप थोड़ा इंतजार करें।

आप कुछ दिनों में स्विफ्ट डीजल पा सकते हैं। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि यह सबसे बेहतर डीजल वाली कार होगी। बहरहाल अगर आपको कार के लुक उसके प्रदर्शन और ईंधन की बचत के लिहाज से कार खरीदनी है तो आपकी मंजिल होगी मारुति सुजुकी शोरूम। अगर वे अपनी कार की डिजाइन और लुक को और बेहतर कर लें तो उनकी ओर लोगो का और आर्कषण बढ़ेगा।

आया खूबसूरत सेडान का जमाना

हुंडई एसेंट की एक्स-शोरूम कीमत महज 5 लाख है इस बात पर भरोसा नहीं होता है। लेकिन आपको यह कार 10 साल पहले की पुरानी डिजाइन में मिलेगी। आप टाटा इंडिगो और इंडिगो सीएस कार को क्वालिटी, बेहतर बनावट के बजाय कार की स्पेस, कीमत और ईंधन की बचत के लिहाज से खरीदते हैं।

कारों की भीड़ में भी शेवरले एवियो सेडान बेहतरीन कार नजर आती है। यह जितनी खूबसूरत है उतनी ही उम्मीदों से परे इसका प्रदर्शन भी है। अफसोस की बात यह है कि इस कार को दुबारा बेचे तो आप घाटे में रहेंगे।

महिन्द्रा रेनो लोगन कार के दीवानों की पसंद बनती जा रही है। इसकी वजह इसी कुछ खासियत है मसलन इस कार का स्पेस इसका माइलेज और इसका ईंधन बचत करने वाला डीजल इंजन। दूसरी ओर फोर्ड फिएस्टा ने अपनी पहले वाली डिजाइन को बरकरार रखा है। इस कार की डिजाइन बेहतर तो है ही इसमें सबसे बेहतर पेट्रोल और डीजल इंजन भी लगी हुई है।

अगर आप डीजल वाली बेहतर छोटी कार की तलाश में हैं तो आप फोर्ड फिएस्टा पर आंख मूंद कर यकीन कर सकते हैं। इसके लिए अगर आपको लोगन के मुकाबले भी ज्यादा पैसे खर्च करना पड़े तो कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। अगर आप पेट्रोल इंजन वाली कार का विकल्प चाहते हैं तो बेहद मशहूर होंडा सिटी तो आपके लिए है ही। इस कार की डिजाइन बेहद अनोखी है।

होंडा ने इसे एक नया लुक भी दिया है और इसकी क्वालिटी भी बेहतरीन है। इसका पेट्रोल इंजन तमाम छोटी कारों के मुकाबले काफी किफायती है। अगर आप कुछ और पैसे खर्च करने को तैयार है तो आप वी-टेक कार भी ले सकते है जिसमें 100 हार्स पावर है। इसमें आप बेहतर सेफ्टी फीचर भी पा सकते हैं।

जितनी बड़ी होगी कार, उतनी होगी बेहतर

इस श्रेणी में जिंदगी एक कार से शुरू होती है जो  आकार के लिहाज से तो काफी छोटी है, लेकिन कीमत के मामले में बड़ी है। यह कार है स्कोडा लारा जो डीजल इंजन से लैस है।  यदि आप हुंडई के किसी शोरूम में जाते हैं और काफी मोलभाव करते हैं तो आप सोनाटा एम्बेरा के आकार में फुल-साइज की डी सेगमेंटर हासिल कर सकते हैं।

यह बेहद चमकीली और भरोसेमंद कार है और कुछ हद तक ऑडी की तरह दिखती है। इसके बाद टोयोटा कैमरी और होंडा अकॉर्ड को लेकर अविश्वास जताया जाता है। ये कारें करोड़ों की तादाद में दुनिया में बेची जाती हैं।  जहां कैमरी एक बेंचमार्क है वहीं होंडा ने नई अकॉर्ड को हाल ही में उतारा है जो होंडा इंजन की अतिरिक्त शक्ति से लैस है और कैमरी की तरह ही चलती है।

इन कारों की खुदरा कीमत 18 से 20 लाख रुपये के बीच है। आप इससे थोड़ा और अधिक खर्च कर फॉक्सवैगन पसात के आकार की गाड़ी का लुत्फ उठा सकते हैं। यह केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है और डीएसजी गियरबॉक्स प्रणाली से लैस है तो इसे आकर्षक बनाती है। स्टाइल, गति के मामले में यह कार बेहद उपयुक्त है।

बेहतर कार है एसयूवी

जहां महिन्द्रा स्कोर्पियो सफर के दौरान आपको रोमांचित कर देती है वहीं टाटा सफारी अब पुरानी पड़ चुकी है, हम इस श्रेणी में एसयूवी की सलाह देते हैं। इसके लिए टोयोटो इनोवा के विशाल बाजार को श्रेय दिया जाना चाहिए। बॉडी के लिहाज से इनोवा बेहद मजबूत गाड़ी है जो लोगों को आसानी से ढो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह गाड़ी बढ़िया है।

मिड साइज कारों का जलवा

यह बात सही है कि हम उन्हें बड़ी कार नहीं कह सकते, इसलिए हमने उन्हें मिड-साइज यानी मध्यम आकार की गाड़ियों की श्रेणी में रखा है। 9-12 लाख रुपये के बीच कीमत रेंज के साथ यह बात सही है कि इस कार की खरीदारी ‘बड़ी’ खरीदारी है। आपकी पसंद शेवर्ले ऑप्ट्रा से शुरू होती है जो पेट्रोल इंजन वाली एक पारंपरिक कार है, लेकिन यह कार तेल ज्यादा खर्च करती है।

आप ऑप्ट्रा के डीजल मॉडल वाली कार में बिना किसी परेशानी के लंबी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं टोयोटा कोरोला एक पुरानी कार है और इसमें अगले वर्ष बदलाव किया जाना है। यह बिल्कुल सही वक्त है जब विश्व की सबसे सफल कार डिस्काउंट कीमत पर मिल सकेगी।

इसका 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन कुछ अलग है, लेकिन डिजाइन के मामले में इसमें ज्यादा अंतर नहीं दिखता है। कोरोला के लुक वाली कार होंडा सिविक को इस श्रेणी में पारंपरिक रूप से पसंद किया जाएगा। बाहर और अंदर के डिजाइन के साथ यह एक कॉनसेप्ट-कार की तरह दिखती है।

यह कार सभी जरूरी सुरक्षा प्रणालियों और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स से लैस है। पैडल एक्चुएशन के साथ सिविक आपके संसार को रोमांचित करने के लिए तैयार है। स्कोडा ओक्टाविया के साथ आप निश्चित रूप से यूरोपीय कार क्षेत्र में कदम बढ़ा सकते हैं, लेकिन तब आपको एक सुपरसीडेड कार के साथ रहना होगा।

First Published : May 26, 2008 | 2:01 AM IST