इंदौर में आज से ऑटो एक्सपो

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 7:30 PM IST

मध्य प्रदेश के पहले ऑटो एक्सपो की शुरुआत गुरुवार को इंदौर में हो रही है। मध्य प्रदेश ऑटो शो 2022 नामक यह आयोजन 28 से 30 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश सरकार का इरादा इस ऑटो एक्सपो के जरिये वाहन कंपनियों तथा इस उद्योग के अन्य अंशधारकों को एक मंच पर लाने की है।तीन दिनों के दौरान कई चर्चा सत्र वाले इस ऑटो शो में देश की 100 से अधिक वाहन निर्माता एवं वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनियां हिस्सो ले रही हैं। आयोजन में वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन, तिपहिया एवं दोपहिया वाहन निर्माताओं समेत हर प्रकार की वाहन निर्माता कंपनियां, अर्थमूवर और एक्सकेवेटर कंपनियां आदि शामिल होंगी।
आयोजन में ई-वाहन, स्टार्ट अप्स, इन्क्यूबेटर्स और नवाचार करने वालों पर खास ध्यान केंद्रित रहेगा। इस ऑटो शो में शिरकत करने वाली कंपनियों में फोर्स मोटर्स, महिंद्रा, जॉन डियरे आदि शामिल हैं।    

First Published : April 28, 2022 | 12:49 AM IST