बैंक कर रहे हैं कर्ज माफी की निगरानी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 4:02 AM IST

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार द्वारा देश के लाखों किसानों के लिए कर्ज माफी व कर्ज राहत योजना की घोषणा किए जाने के बाद उसके प्रभावी कार्यान्वयन की जांच-पड़ताल के लिए इलाहाबाद बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनावक्षेत्र रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा किया।


इलाहाबाद बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अविनाश चंद्र महाजन और कार्यकारी निदेशक के के अग्रवाल की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने रायबरेली के ऊंचाहार, सिधौली और कुम्हारवन क्षेत्रों के अलावा सीतापुर और लखनऊ में स्थित विभिन्न शाखाओं का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर रहे अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से कर्ज माफी के लिए योग्य कर्जदारों की सूची की जांच-पड़ताल की। उल्लखेनीय है कि बैंक के अधिकारियों ने कर्ज लेने वाले किसानों की सूची तैयार करवाई है।

First Published : June 6, 2008 | 9:48 PM IST