CDS अनिल चौहान ने एशियाई खेलों के विजेताओं की सराहना की, कहा- आप सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हैं

सम्मान समारोह में राजनाथ सिंह, जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी और संजय जसजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 18, 2023 | 2:02 PM IST
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में चीन के हांगझोऊ में संपन्न हुए 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के पदक विजेताओं, प्रतिभागियों और सहायक कर्मचारियों को 17 अक्टूबर, 2023 को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित हुए सम्मान समारोह में भाग लेने वाले कुल 76 खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
सम्मान समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह तथा संबंधित सेवाओं के खेल नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
First Published : October 18, 2023 | 2:02 PM IST