दिल्ली सरकार ने कोविड जांच का अधिकतम शुल्क तय किया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 2:07 AM IST

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के निजी अस्पतालों, लैब (प्रयोगशाला) में कोविड-19 की जांच के लिए बुधवार को अधिकतम शुल्क तय किया, जिसके मुताबिक अब आरटी-पीसीआर जांच के लिए 500 रुपये और रैपिड एंटीजन जांच के लिए 300 रुपये देने होंगे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक घर बुलाकर नमूना देने और जांच कराने पर अधिकतम 700 रुपये का शुल्क लिया जा सकेगा। इससे पहले दिल्ली के निजी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 जांच करवाने के लिए अधिकतम शुल्क 800 रुपये तय किया गया था।    

First Published : August 4, 2021 | 11:28 PM IST