गुरू जी की गद्दी पर आफत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 7:53 PM IST

झारखंड विधानसभा की तमाड़ सीट के लिए उपचुनाव के जरिए विधायक बनने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आज शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा ।


जब झारखंड पार्टी के गोपाल कृष्ण पातर ने उन्हें करीब आठ हजार मतों से करारी मात दी।


इस परिणाम से एक बार फिर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के हालात पैदा हो गए हैं। इस कारण खनिज बहुल झारखंड मेंर् नई औद्योगिक नीति का इंतजार कर रहे निवेशकों को झटका लगा है।

बताते चलें कि राज्य की पुरानी औद्योगिक नीति 2005 में खत्म हो चुकी है और राजनीतिक अस्थिरता के कारण तब से नई नीति को पेश नहीं किया जा सका है।

सोरेन ने अगले दो महीने में औद्योगिक नीति पेश करने का वादा किया था।

First Published : January 8, 2009 | 9:04 PM IST