उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतें बनेंगी हाईटेक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 5:05 AM IST

माया राज में उत्तर प्रदेश के गावों के प्रधान अब हाईटेक होंगे। मायावती सरकार ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों मे कंप्यूटर लगाने का आदेश जारी किया है।


अब प्रदेश में पांच हजार से ऊपर की आबादी वाले हर गांव में कंप्यूटर लगेगा। यही नही उक्त ग्राम पंचायतों का अपना कार्यालय भी होगा वहीं ये कंप्यूटर लगेंगे।

मायावती सरकार इस काम पर लगभग 202 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। सरकार की इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के 2832 ग्राम पंचायतों, 820 न्याय पंचायतों और अन्य संबंधित कार्यालय का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।

First Published : November 25, 2008 | 5:41 PM IST