बहन जी की राह देखते उनके लोग

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 2:05 PM IST

उत्तर प्रदेश में सबकी निगाहें बादलपुर पर टिकी हुई हैं। ऐसा हो भी क्यों न। बादलपुर राज्य की मुख्यमंत्री मायावती का पैतृक गांव जो है।


करीब 4000 की आबादी वाले इस इलाके में एक नई सीवरेज प्रणाली  स्थापित की जा रही है। यहां की नव निर्मित नहर जो बादलपुर को साल भर पानी मुहैया कराएगी। इस गांव पर मायावती की अपार माया है। बादलपुर को अन्य विकास कार्यों के लिए भी गर्व है।

यहां एक अस्पताल, एक पॉलिटेक्निक और दो महिला कॉलेज हैं। यहां नियमित रूप से बिजली की सप्लाई भी की जाती है। मायावती इस गांव में एक मेगा गार्डन का निर्माण करना चाहती हैं लेकिन वहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें कुछ और ही विकास चाहिए। स्थानीय लोग पार्क के लिए जमीन देना नहीं चाहते हैं। इस बारे में बात करने के लिए उन्हें बहन जी का इंतजार है।

First Published : July 31, 2008 | 9:26 PM IST