विदेशों में बसे भारतीय पेशेवर दे सकते हैं देश में सेवा : सरकार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 7:53 PM IST

भारत सरकार ने आज उन पेशेवरों को भारत में भी अपनी सेवा देने की अनुमति की घोषणा की है, जो भारतीय विदेशी नागरिक (ओसीआईज) कार्ड धारक हैं, इस आशय की घोषणा प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई।
विदेशी मामलों के भारतीय मंत्रालय, तमिलनाडू सरकार और भारतीय उद्योग परिसंघ के संयुक्त तत्वाधान में आज चेन्नई में 7वें प्रवासी भारतीय दिवस 2009 का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉक्टर, दंतचिकित्सकों, फार्मासिस्टस, इंजीनियर, आर्किटेक्ट और चार्टर्ड अकाउटंट जैसे पेशेवर अपने पेशे की सेवाएं भारत में भी दे सकते हैं। सिंह ने बताया कि इस परिदृश्य को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित परिचालनों पर कार्य जारी है।
सिंह ने आगे कहा कि भारत मौजूदा वर्ष में 7 फीसदी की दर से विकास करने के लिए प्रयासरत है, जो पूरे विश्व में सर्वोच्च है। भारत के विकास में आंतरिक रुप से काफी सुधार आया है और आगामी वर्षों में देश तेज गति के साथ विकास करेगा। अर्थव्यस्था के संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

First Published : January 8, 2009 | 1:57 PM IST