लखनऊ में आज शुरू होगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 PM IST


राष्ट्रीय पुस्तक मेला का छठा संस्करण शुक्रवार से लखनऊ में शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल मेले में प्रकाशकों और  किताबों की संख्या अधिक होगी।

दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में टाटा मेक्ग्रोव हिल, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, ओरिएंट लांगमेन, रूपा, एलाइट पब्लिशर्स और एस चांद सहित देश के जाने-माने प्रकाशकों का हुजूम जुटेगा।

यह पुस्तक मेला फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स एंड बुकसेर्ल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

First Published : September 18, 2008 | 9:09 PM IST