पंजाब की नई आर्थिक नीति अगले साल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 3:02 AM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के आर्थिक विकास में सभी निवेशकों और उद्यमियों की भागीदारी और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए 1 जनवरी 2009 से नई औद्योगिक नीति को अधिसूचित करने की आज घोषणा कर दी है।


उन्होंने विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, खेल, साइकिल और साइकिल उपकरणों और इस्पात उद्योगों की शिकायतों को जल्द दूर करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि परेशानी मुक्त सुविधाओं के लिए एकल खिड़की की भी व्यवस्था की जाएगी।

First Published : November 12, 2008 | 9:16 PM IST