नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली जिनके नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने की संभावना है। नीतीश (71) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

First Published : August 10, 2022 | 4:25 PM IST