पंजाब में आपात सेवाएं मुहैया कराएगी सत्यम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 4:45 PM IST

हैदराबाद स्थित आपात सेवा प्रदान करने वाली कंपनी दि इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीटयूट (ईएमआरआई) ने 2010 के अंत तक अपनी सेवाओं में बढ़ोतरी कर दस लाख जीवन सालाना बचाने की योजना बनाई है।


इसके तहत ईएमआरआई मेडिकल, पुलिस और फायर की आपात सेवाओं को बढ़ायेगी। गौरतलब है कि ईएमआरआई की स्थापना सत्यम कम्प्यूटर्स के अध्यक्ष बी रामलिंगा राजू ने की थी।
इस सेवा प्रदाता कंपनी ने पंजाब में अपनी सेवाओं को देने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू)पर हस्ताक्षर किया है।

अब पंजाब देश का 11वां ऐसा राज्य बन गया है, जहां कंपनी अपनी सेवाओं को उपलब्ध करवाएगी। इसके पहले ईएमआरआई आंध्र प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, राजस्थान और तमिलनाडु अपनी सेवाओं को उपलब्ध करवाएगी।

ईएमआरआई के सीईओ वेंकट छंगावली ने बताया कि बोली प्रक्रिया से गुजरने के बाद हमने यह सौदा हासिल किया है। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के तीन महीनों के भीतर ही हम अपनी सेवाओं का क्रियान्वन शुरु कर देंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर 2010 के अंत तक पंजाब में 240 एंबुलेंस को उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले चरण में कुल 90 एंबुलेंसों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

बाकी की एंबुलेंस 1 साल के भीतर उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पूरी योजना में पंजाब सरकार ईएमआरआई को एंबुलेंस की खरीद और क्रियान्वन के लिए कोष उपलब्ध करवाएगी।

First Published : January 4, 2009 | 8:39 PM IST