सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड सीएनजी आधारित एक तिपहिया वाहन पेश करने की तैयारी में है।
नए उत्पाद का मकसद सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के लिए ईधन लागत को कम करना है। यह तिपहिया वाहन बाजार में पहले से मौजूद वाहनों के मुकाबले सस्ता होगा। इस खंड में बजाज, पियाजियो और महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने वाहन पहले ही पेश कर चुके हैं।
तिपहिया वाहन को चालू वित्त वर्ष के अंत तक बाजार में उतार दिया जाएगा। ‘विक्रम’ ब्रांड नाम से कंपनी का एक तिपहिया वाहन पहले ही बाजार में है।