स्लमडॉग की टीम सुधारेगी बच्चों का भविष्य

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:55 AM IST

ऑस्कर जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनयर की टीम भारत में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए 4 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराएगी।
यह अनुदान मुंबई में रहने वाले बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा आदि पर खर्च किया जाएगा। यह राशि प्लान इन इंडिया संगठन के माध्यम से इन बच्चों तक पहुंचाई जाएगी।
संगठन के जरिए 2,000 परिवारों के 5,000 बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।  

First Published : April 17, 2009 | 3:10 PM IST