एमसीडी के इंजीनियरों के लिए साफ्टवेयर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 8:43 PM IST

दिल्ली नगर निगम ने अपनी विभिन्न परियोजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियंताओं के लिए एक  साफ्टवेयर तैयार करवाया है जिससे कि वे इलेट्रानिक व्यवस्था में अपना काम कर सकें।


इस नई व्यवस्था का नाम ‘अभियांत्रिकी विभाग सूचना प्रणाली’ है। इस प्रणाली के बारे में महापौर आरती मेहरा ने बताया कि यह प्रणाली इंजीनियरिंग कर्मचारियों के कार्य का प्रभावी निरीक्षण करेंगी। यहां पर आज हुए कार्यक्रम में ने कनिष्ठ अभियंताओं को लैपटाप भी वितरित किए।

First Published : April 10, 2008 | 10:27 PM IST