यूपी में स्टील संयंत्रों को मिलने लगा ऑक्सीजन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:02 AM IST

उत्तर प्रदेश में अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग में खासी गिरावट आई है। आक्सीजन की मांग में कमी और बढ़ी उपलब्धता को देखते हुए स्टील इकाइयों को इसके उपयोग की अनुमति दे दी गई है। बीते 10 दिनों से प्रदेश में लगातार ऑक्सीजन की मांग घटती जा रही है।औद्योगिक संगठनों और स्टील निर्माण इकाइयों की मांग पर प्रदेश में उद्योगों को ऑक्सीजन के उपयोग की इजाजत दे दी गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखते हुए औद्योगिक इस्तेमाल का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपलब्धता को देखते हुए उद्योगों को ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति दे दी गई है। 

First Published : June 3, 2021 | 11:55 PM IST