व्यापारियों ने बोला हल्ला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 11:04 PM IST

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में आज व्यापारियों की विशाल रैली राम लीला मैदान में संपन्न हुई।


रैली की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने की।रैली में व्यापारियों के वरिष्ठ महामंत्री विजय प्रकाश जैन ने व्यापारियों के हित का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 सूत्रीय मांगों की घोषणा की।


रैली के संयोजक बाल किशन अग्रवाल ने रैली के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों को जमाखोर बताते हुए मंहगाई का ठीकरा व्यापारियों के ऊपर मढ़ने को आमदा है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले  सिलिंग के नाम पर और अब किरायेदारी कानून के अंतर्गत दिल्ली के व्यापार को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

First Published : April 23, 2008 | 10:21 PM IST