झारखंड में स्थापित होगी तीन थर्मल बिजली परियोजना!

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:09 AM IST

झारखंड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) कुल 5000 मेगावाट क्षमता की तीन थर्मल पावर परियोजना स्थापित करने के बारे में सोच रही है।
जेएसईबी के एक सूत्र ने बताया कि इस परियोजना के लिए बोर्ड राज्य सरकार से बात कर रहा है। यह परियोजना सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर स्थापित होने की संभावना है।
इस प्रस्ताव में रांची के नजदीक पतरातू थर्मल पावर स्टेशन में 2000 मेगावाट ग्रीनफील्ड पावर परियोजना, इसी क्षेत्र के नजदीक 1000 मेगावाट की दूसरी परियोजना और दुमका के नजदीक 2000 मेगावाट की तीसरी परियोजना शामिल है।

First Published : December 5, 2008 | 2:07 PM IST