भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, एक धड़े ने चुना नया नेता

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) में दो फाड़ हो गई है। संगठन के एक धड़े ने टिकैत बंधुओं को हटाकर नया नेता चुन लिया है।
भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर यह ऐलान किया गया। यूनियन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उनके पदों से हटा दिया गया है। टिकैत से नाराज चल रहे नेताओं ने भाकियू संस्थापक की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम मे इसका एलान किया। भाकियू के नए संगठन ने रविववार को राजेश सिंह चौहान को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं, हरिनाम सिंह वर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दिगंबर सिंह को भाकियू युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नए संगठन ने अनिल तालान को राष्ट्रीय महासचिव और धर्मेंद्र मलिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले रविवार को राकेश टिकैत की जमकर आलोचना की गई। इसके बाद संठगन ने अलग गुट बनाने का फैसला किया था।    

First Published : May 16, 2022 | 12:38 AM IST