कोविड के बीच अरुणा मध्यम सिंचाई परियोजना का कार्य जारी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 5:40 AM IST

अरुणा नदी के ऊपर अरुणा मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इससे 17 गांवों को नहर द्वारा पानी दिया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के बावजूद महाराष्ट्र की सिंचाई परियोजना का काम पूरे जोर-शोर से जारी है। महाराष्ट्र में परियोजना स्थल पर मजदूरों के रहने और खाने की व्यवस्था है जिस कारण काम नही रुका है। ऎसी ही एक परियोजना अरुणा नदी पर चालू है। अब परियोजना स्थल पर अंतिम चरण का काम चाल रहा है। कोकण में बन रही इस परियोजना से लोगों को काफी फायदा होगा। इस सिंचाई से वैभववाड़ी तालुका के 17 गांव में नहर से पानी देने का काम भी पूरे जारों पर है। यह एक महत्त्वपूर्ण योजना है। इस परियोजना पूरा करने का काम महालक्ष्मी इन्फ्राप्रोजेक्ट पुणे कंपनी कर रही है। इस काम के पूरा होने की समयसीमा जून 2022 है। काम करने वाले मजदूरों के रहने के लिए स्थल पर ही व्यवस्था की गई है। कोरोना के समय 50 प्रतिशत क्षमता से काम चल रहा था। अभी गेट और गेट के पास पांच मीटर भंडारण का काम बाकी है। नहर बनाने का काम दूसरी कंपनी कर रही है।
महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के वैभववाडी तालुका के आखवणे और भोम गाव में बन रहा परियोजना का काम पूरा होने जा रहा है। 17 गांवों को इस परियोजना से पानी दिया जाएगा। इससे वहां के किसानों को गर्मी के मौसम में भी खेती करने में मदद मिलेगी। कोकण में खेती बारिश के मौसम में ही की जाती है।
सिंचाई के पानी के अलावा विद्युत उत्पादन करने की योजना है। यहां 3.50 मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता है। यह कार्य जून 2022 के बाद शुरू होगा।

First Published : April 21, 2021 | 12:18 AM IST