चॉइस ब्रोकिंग ने भारतीय फार्मा कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन कंपनियों की कमाई और मुनाफा दोनों अच्छे रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मा कंपनियों की औसतन 13.1% तक रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है और ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में लगभग 20.4% की बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह है भारत में दवाओं की ज्यादा मांग, अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और सस्ती दवाओं की सप्लाई।
किन शेयरों पर है क्या रेटिंग?
रिपोर्ट में कुछ शेयरों पर ‘Buy’ यानी खरीदने की सलाह दी गई है और कुछ पर ‘Hold’ या ‘Sell’ की। नीचे कुछ प्रमुख शेयरों की जानकारी दी गई है:
| कंपनी | मौजूदा कीमत (INR) | टारगेट प्राइस (INR) | संभावित रिटर्न | रेटिंग |
|---|---|---|---|---|
| Ajanta Pharma | 2,507 | 3,667 | 46.27% | Buy |
| Alkem Labs | 4,837 | 4,186 | -11% | Sell |
| Cipla | 1,432 | 1,865 | 30% | Buy |
| Concord Biotech | 1,593 | 2,027 | 27% | Buy |
| Divi’s Labs | 5,395 | 6,983 | 29% | Buy |
| Dr. Reddy’s | 1,110 | 1,377 | 24% | Hold |
| Glenmark Pharma | 1,445 | 1,671 | 16% | Buy |
| Granules India | 445 | 623 | 40% | Hold |
| IPCA Labs | 1,365 | 1,478 | 8% | Hold |
| Lupin | 1,985 | 2,540 | 28% | Buy |
| Marksans Pharma | 210 | 309 | 47% | Buy |
| Piramal Pharma | 221 | 315 | 42% | Buy |
| Sun Pharma | 1,691 | 2,200 | 30% | Buy |
| Zydus Lifesciences | 860 | 1,240 | 44% | Buy |
सेगमेंट के हिसाब से हालात
अमेरिका में टैक्स का खतरा, लेकिन असर सीमित
अमेरिका में ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में चीन पर भारी टैक्स लगाए गए हैं, जिससे भारत को फायदा मिल सकता है। हालांकि अगर भारत पर भी टैक्स लगे तो असर बहुत ज्यादा नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियां अमेरिका की 40% जेनरिक दवाओं की सप्लाई करती हैं, जो उन्हें मजबूत स्थिति में रखती है। कंपनियां अगर चाहें तो लागत में थोड़ा हिस्सा खुद उठाकर बाकी ग्राहकों पर डाल सकती हैं। इससे मुनाफे पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
निवेशकों के लिए क्या मतलब है?
चॉइस ब्रोकिंग की रिपोर्ट कहती है कि फार्मा सेक्टर फिलहाल अच्छी स्थिति में है। जिन कंपनियों की दवाएं अमेरिका और यूरोप में बिक रही हैं, वो आने वाले समय में और मुनाफा कमा सकती हैं। ऐसे में यह सेक्टर निवेश के लिए एक मजबूत विकल्प बनता जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। निवेश से पहले खुद या वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।