IPL 2024: मुंबई इंडियंस में चोटिल दिलशान मदुशंका की जगह दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज शामिल

श्रीलंका के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 20, 2024 | 10:05 PM IST

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए बुधवार को श्रीलंका के चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया। श्रीलंका के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। दक्षिण अफ्रीका के मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अंडर 19 विश्व कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

First Published : March 20, 2024 | 9:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)