IPL Points Table: मुंबई की बैक टू बैक जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल; किसके सिर है ऑरेंज और पर्पल कैप का ताज

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (RCB) के बीच 11 अप्रैल को मैच के बाद जसप्रित बुमरा (Jasprit Bumrah) ने युजवेंद्र चहल से पर्पल कैप छीन ली है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 12, 2024 | 11:31 AM IST

IPL 2024: गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ तीन विकेट से हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) पर टॉप पर बनी हुई है। वहीं, 11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस (MI) टेबल में सातवें नंबर पर आ गई है।

अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मिली हार के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दूसरे स्थान पर बनी हुई है। सीएसके चौथे स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) चौथे स्थान पर है। इसके अलावा आरसीबी 9वें स्थान पर खिसक गई है।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पांचवें स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। आरआर के खिलाफ जीटी की रोमांचक जीत के बाद पंजाब सातवें स्थान पर खिसक गया।

IPL Points Table 2024
Rank Teams Mat W L NR(No Result) Pts. NRR
1 Rajasthan Royals 5 4 1 0 8 0.897
2 Kolkata Knight Riders 4 3 1 0 6 1.528
3 Lucknow Super Giants 4 3 1 0 6 0.775
4 Chennai Super Kings 5 3 2 0 6 0.666
5 Sunrisers Hyderabad 5 3 2 0 6 0.344
6 Gujarat Titans 6 3 3 0 6 -0.637
7 Mumbai Indians 5 2 3 0 4 -0.073
8 Punjab Kings 5 2 3 0 4 -0.196
9 Royal Challengers Bengaluru 6 1 5 0 2 -1.124
10 Delhi Capitals 5 1 4 0 2 -1.370

IPL 2024: ऑरेंज कैप पर किसका कब्ज़ा

मुंबई इंडियंस (MI) और आरसीबी मैच के बाद विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्डर हो गए हैं। हालांकि, विराट के पास इस खेल में अच्छा खेलकर बढ़त बढ़ाने का मौका था, हालांकि वह केवल 3 रन ही बना सके।

आरआर और जीटी के बीच मैच के दौरान शुभमन गिल, संजू सैमसन और रियान पराग के अर्धशतक लगाने के बाद सबसे ज्यादा बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों की सूची में काफी हलचल देखने को मिली थी।

Top five highest run-getters in Indian Premier League 2024
POS Player Mat Inns NO Runs HS Avg BF SR 100 50 4s 6s
1 Virat Kohli (RCB) 6 6 2 319 113* 79.75 216 141.77 1 2 29 12
2 Riyan Parag (RR) 5 5 2 261 84* 87 165 158.18 0 3 17 17
3 Shubman Gill (GT) 6 6 1 255 89* 51 168 151 0 2 19 9
4 Sanju Samson (RR) 5 5 2 246 82* 82 156 157.69 0 3 24 10
5 Sai Sudharsan (GT) 6 6 0 226 45 37.65 177 127.68 0 0 23 3

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह को मिली पर्पल कैप

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (RCB) के बीच 11 अप्रैल को मैच के बाद जसप्रित बुमरा (Jasprit Bumrah) ने युजवेंद्र चहल से पर्पल कैप छीन ली है।

बुमरा आईपीएल 2024 में एलएसजी के यश ठाकुर के बाद पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन देकर 5 विकेट चटके।

Top five highest-wicket takers in Indian Premier League 2024
POS Player Mat Inns Ov Runs Wkts BBI Avg Econ SR 4w 5w
1 Jasprit Bumrah (MI) 5 5 20 112 10 5/21 11.2 5.69 11.8 0 1
2 Yuzvendra Chahal (RR) 5 5 18 132 10 11/3 13.20 7.33 10.80 0 0
3 Mustafizur Rahman (CSK) 4 4 16 128 9 29/4 14.22 8 10.66 1 0
4 Arshdeep Singh (PBKS) 5 5 18.2 160 8 29/4 20 8.72 13.75 1 0
5 Mohit Sharma (GT) 6 6 23 216 8 25/3 27 9.39 17.25 0 0
First Published : April 12, 2024 | 9:50 AM IST