आज का अखबार

AI Startup: निजी इक्विटी और वेंचर कैपिटल फंडिंग में खासी कमी

कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कुल एआई फंडिंग पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़कर 12.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

Published by
सुरजीत दास गुप्ता   
Last Updated- May 03, 2024 | 10:55 PM IST

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) के लिए प्रमुख केंद्र बनने की देश की क्षमता के संबंध में शोर-शराबे के बावजूद इस क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के लिए वीसी (उद्यम पूंजी) और पीई (निजी इक्विटी) की फंडिंग में खासी गिरावट आई है और सौदे का आकार छोटा होता जा रहा है।

पीई/वीसी निवेश पर नजर रखने वाली शोध एजेंसी ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में बड़े जोर-शारे के साथ शुरू एआई स्टार्ट अप के लिए कुल फंडिंग 59.9 करोड डॉलर थी, जो कैलेंडर वर्ष 2023 में तेज गिरावट के साथ मात्र 16.84 करोड़ डॉलर रह गई है।

इसमें 71 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट आई। कैलेंडर वर्ष 2024 में जनवरी से अब तक स्टार्टअप तीन दौर में केवल 3.19 करोड़ डॉलर ही जुटा पाई हैं।

क्रंचबेस के अनुसार इस नजरिये से देखें, तो एआई स्टार्टअप कंपनियों द्वारा दुनिया भर में जुटाई गई कुल राशि साल 2022 की 45.8 अरब डॉलर की राशि के मुकाबले साल 2023 में आश्चर्यजनक रूप से बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई। कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कुल एआई फंडिंग पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़कर 12.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई। जुटाई गई राशि का आकार भी छोटा होता जा रहा है।

साल 2022 में सौदों का औसत आकार 1.47 करोड़ डॉलर था, जो साल 2023 में घटकर 71 लाख डॉलर रह गया और कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक कुछ बढ़कर 1.06 करोड़ डॉलर हो गया है।

First Published : May 3, 2024 | 9:49 PM IST