facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stubble Burning: कृषि अवशेष जलाने से बढ़ा ग्रीनहाउस गैस का एमिशन

Advertisement

अध्ययन में बताया गया है कि पंजाब में सबसे ज्यादा उत्सर्जन होता है। उसके कृषि क्षेत्र के 27 प्रतिशत हिस्से के अवशेष 2020 में जला दिए गए।

Last Updated- September 27, 2023 | 10:46 PM IST
Stubble Burning

उत्तर भारत में पराली (Stubble Burning) जलाए जाने के सीजन के ठीक पहले भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, एजूकेशन ऐंड रिसर्च (आईआईएसईआर) की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि 2011 से 2020 दशक के दौरान कृषि अवशेष जलाए जाने से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (जीएचजी) में 75 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

अध्ययन में बताया गया है कि पंजाब में सबसे ज्यादा उत्सर्जन होता है। उसके कृषि क्षेत्र के 27 प्रतिशत हिस्से के अवशेष 2020 में जला दिए गए। उसके बाद मध्य प्रदेश का स्थान आता है। मध्य प्रदेश दूसरा राज्य बनकर उभरा है जिसकी 2020 में भारत में कृषि अवशेष जलाए गए क्षेत्र में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालांकि पिछले कुछ साल में (खासकर 2021 से) फसल के अवशेष जलाने के मामले घटे हैं। केंद्र व राज्य सरकारों की दीर्घावधि रणनीति के कारण खासकर उत्तर भारत में खरीफ की फसल के अवशेष कम जलाए गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

हरियाणा जैसे कुछ राज्यों ने आश्चर्यजनक रूप से पराली जलाने की घटना पर नियंत्रण हासिल किया है, जिसकी वजह वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाना, सब्सिडी वाली मशीनें मुहैया कराना, जुर्माने का प्रावधान और जागरूकता अभियान शामिल है।

अध्ययन में यह भी पाया गया है कि ज्यादातर उत्सर्जन खरीफ सीजन के अंत में हुआ है, उसके बाद रबी का स्थान आता है। इसकी वजह धान व गेहूं की पराली जलाना है।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement