Adani Group Portfolio: अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों का बीते वित्त वर्ष (2023-24) में कर-पूर्व लाभ (EBITDA/एबिटा) रिकॉर्ड 45 फीसदी की वृद्धि के साथ 82,917 करोड़ रुपये (लगभग 10 अरब डॉलर) रहा है। समूह ने रविवार को बयान में यह जानकारी दी।
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अपनी लिस्टेड कंपनियों को हुए नुकसान से उबरकर अदाणी समूह ने 2023-24 में कर्ज (debt) को नियंत्रित करने, गिरवी शेयरों को कम करने और कोर सेक्टर में कारोबार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। कर-पूर्व लाभ (profit before tax) का 84 प्रतिशत हिस्सा ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ बिजनेस से आता है।
अदाणी समूह ने बयान में कहा कि परिचालन से नकद लाभ (Cash profit) या कोष प्रवाह (funds flow from operations यानी FFO) 56,828 करोड़ रुपये रहा, जो हाई कनवर्जन प्रदान करने वाली अनुशासित निवेश रणनीति के माध्यम से सालाना आधार पर (YoY) 51 प्रतिशत की वृद्धि है।
मजबूत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का समर्थन करने वाले तीन दशक में निर्मित मजबूत परिसंपत्ति आधार (Strong Asset Base) 4,78,137 करोड़ रुपये (57 अरब डॉलर) है। यह परिसंपत्ति आधार 35 करोड़ उपयोगकर्ताओं के उपभोक्ता आधार (consumer base) की सेवा करता है।
समूह ने कहा, “वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2023-24 तक अदाणी पोर्टफोलियो की सकल संपत्ति (Adani portfolio’s gross assets) सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि कर-पूर्व लाभ में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी तुलना में शुद्ध ऋण (net debt) में सिर्फ 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पूंजी को कुशलतापूर्वक लगाने में समूह की असाधारण क्षमता को दर्शाता है।”
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड हाउसिंग ग्रीन हाइड्रोजन, एयरपोर्ट बिजनेस, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिन्यूबल एनर्जी उत्पादन क्षमता को लागू करने में सबसे ज्यादा ग्रॉस एसेट में बढ़ोतरी यानी कुल सकल संपत्ति का 61 प्रतिशत जोड़ा गया। इनसे होने वाला लाभ वित्त वर्ष 2025 की आय में दिखाई देगा। अदाणी समूह ने कहा कि सकल ऋण (gross debt) के 24.8 प्रतिशत पर कैश बैलेंस के साथ हाई लिक्विडिटी रखी गई है। 59,791 करोड़ रुपये (7.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का कैश बैलेंस बेंचमार्क लिक्विडिटी कवर प्रदान करता है।